घर बैठे पूजा बुक कराई और पूजा का वीडियो WhatsApp पर आ गया। दूर रहते हुए भी ऐसा लगा जैसे मंदिर में ही हों।
मेहंदीपुर बाला जी तीर्थ क्षेत्र में विशेष पूजा
भूत-प्रेत, तांत्रिक बाधा एवं नजर दोष निवारण हेतु विशेष संकटमोचन अनुष्ठान
You won't be charged yet
पूजा का महत्व
इस अनुष्ठान का उद्देश्य
सभी तरह की नकारत्मक शक्तियों/ऊर्जाओं से रक्षा
नजर दोष, काला जादू, अदृश्य बाधाओं से मुक्ति
भूत-पिशाच, तंत्र-मंत्र, प्रेत बाधाओं से मुक्ति
शत्रुओं से बचाव के लिए
मेहंदीपुर बालाजी तीर्थ क्षेत्र और पंचमुखी धाम की महिमा
राजस्थान के अरावली पर्वत क्षेत्र में स्थित मेहंदीपुर बालाजी धाम सनातन परंपरा में तंत्र-मंत्र बाधा मुक्ति, ऊपरी हवाओं के शमन और उग्र नकारात्मक शक्तियों के दमन की सबसे जाग्रत पीठ मानी जाती है। इस तीर्थ क्षेत्र में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में होने वाले विशेष अनुष्ठान सभी नकारात्मक एवं काली शक्तियों से सुरक्षा प्रदान करते हैं। पंचमुखी मंदिर में संकटमोचन अनुष्ठान से बड़े से बड़े तांत्रिक प्रभाव, व्यापार बंधन, काली शक्तियों और अज्ञात भय से मुक्ति मिलती है।
पंचमुखी संकटमोचन स्वरूप का आध्यात्मिक रहस्य
श्री हनुमान जी का पंचमुखी स्वरूप ब्रह्मांडीय सुरक्षा का महा-कवच माना जाता है। जब पाताल लोक में अहिरावण ने श्री राम और लक्ष्मण जी को अदृश्य तांत्रिक मायाजाल में बंदी बना लिया था, तब दसों दिशाओं की रक्षा और उस मायावी बंधन को काटने के लिए हनुमान जी ने यह पंचमुखी रूप (वानर, नृसिंह, गरुड़, वराह और हयग्रीव) प्रकट किया था।
वानर मुख (पूर्व): शत्रुओं का नाश और मनोकामना सिद्धि।
नृसिंह मुख (दक्षिण): प्रेत बाधा, भूत-पिशाच, ऊपरी हवा और भय का तुरंत शमन।
गरुड़ मुख (पश्चिम): काला जादू, तांत्रिक अभिचार, विषैले प्रभाव और नजर दोष का अंत।
वराह मुख (उत्तर): दसों दिशाओं से सुरक्षा, संपत्ति रक्षा और ग्रह दोषों का निवारण।
हयग्रीव मुख (ऊर्ध्व): ज्ञान, मानसिक बल और आत्म-विश्वास की वृद्धि।
पूजा के लाभ
प्रेत बाधा एवं ऊपरी हवा से मुक्ति
नृसिंह और गरुड़ मुख के ध्यान से घर या व्यक्ति पर लगी किसी भी प्रकार की ऊपरी हवा, प्रेत बाधा या अदृश्य नकारात्मक ऊर्जा का शमन होता है।
नजर दोष एवं तांत्रिक बाधाओं का नाश
व्यापार में अचानक रुकावट, बच्चों को बार-बार नजर लगना, घर की समृद्धि रुकना या तांत्रिक क्रियाओं का दुष्प्रभाव पूरी तरह निष्प्रभावी हो जाता है।
भय और मानसिक अशांति से राहत
डरावने सपने आना, बिना कारण दिल घबराना या भारी मानसिक तनाव से पीड़ित व्यक्तियों को पंचमुखी कवच से अभय-सुरक्षा प्राप्त होती है।
शनि व मंगल ग्रह दोषों का शमन
पंचमुखी बालाजी को सिंदूर और चमेली का तेल (चोला) चढ़ाने से शनि की साढ़ेसाती, ढैया और मंगल ग्रह के मारक प्रभाव शांत होते हैं।
गृह एवं व्यापार सुरक्षा कवच
परिवार के सदस्यों और व्यवसाय स्थल पर एक अदृश्य आध्यात्मिक रक्षा-घेरा निर्मित होता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
पूजा प्रक्रिया
नाम-गोत्र संकल्प
विघ्नहर्ता श्री गणेश और नवग्रहों का स्मरण कर आपके नाम, गोत्र और संकट निवारण का विशेष संकल्प।
पंचमुखी आवाह्न एवं कलश पूजन
वैदिक आचार्यों द्वारा पंचमुखी हनुमान जी के पांचों स्वरूपों का विधिवत आह्वान एवं स्थापना।
पंचमुखी संकटमोचन पाठ
संकटमोचन हनुमान अष्टक और पंचमुखी हनुमान कवच के विशेष पाठ किए जाएंगे।
सरसों, राई व लोबान हवन (बाधा कटाव आहूति
गंभीर तांत्रिक दोष, नजर दोष, काली शक्तियों एवं नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति के लिए राई, पीली सरसों, गूगल, लोबान और औषधीय सामग्री से विशेष आहुतियां।
महाआरती एवं आशीर्वाद
पंचमुखी बालाजी की महाआरती कर आपके और आपके परिवार के लिए सुरक्षा की प्रार्थना।
आपको क्या मिलेगा?
इस संकटमोचन पाठ, सिंदूरी चोला अर्पण और हवन का पूरा वीडियो 48 घंटे के अंदर सीधे आपके WhatsApp पर भेजा जाएगा।
मंदिर विवरण
पंचमुखी हनुमान मंदिर
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के जवाब
Puja Gallery
विदेश में रहकर भी काशी में हमारे नाम से पूजा हो गई। इतन अच्छे से तो घर में भी सबकुछ नहीं हो पाता।
What a platform? I never thought that, Veda Mandir people perform Puja so Nicely.




