वैकुंठ चतुर्दशी सोमवार विशेष

कमलेश्वर महादेव विष्णु सुदर्शन विजय प्राप्ति रुद्राभिषेक एवं कमल पुष्प अर्पण

  • शक्ति एवं साहस
  • पारिवारिक सुख-शांति
  • अकारण रुकावटों का नाश
कमलेश्वर महादेव मंदिर, उत्तराखंड
सोमवार, 23 नवंबर | वैकुंठ चतुर्दशी
00days:00hrs:00mins:00secs
Muhurat ends in
Participate Now

You won't be charged yet

Select Package

पूजा का महत्व

इस अनुष्ठान का उद्देश्य

  • गुप्त-प्रकट शत्रुओं और विरोधियों पर विजय का आशीर्वाद

  • कोर्ट-कचहरी व जमीन-जायदाद के विवादों से निपटने की कामना

  • व्यापारिक व राजनीतिक में प्रतिस्पर्धा में विजय का आशीर्वाद

  • विष्णु और महादेव की कृपा से जीवन में आ रहे संकटों का शमन 

वैकुंठ चतुर्दशी महामुहूर्त में इस अनुष्ठान का महत्व

संपूर्ण वर्ष में यह एकमात्र ऐसा दुर्लभ मुहूर्त जब साक्षात भगवान श्री हरि विष्णु और देवाधिदेव शिव का महामिलन होता है। यह मुहूर्त कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को आता है, जिसे  'वैकुंठ चतुर्दशी' भी कहा जाता है। मान्यता है इस दिन वैकुंठ के द्वार खुले होते हैं, जिससे इस मुहूर्त में अनुष्ठान करने से मनुष्य के जाने-अनजाने में किए गए सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और मृत्यु के पश्चात जीव सीधे श्री हरि के परमधाम 'वैकुंठ' को जाता है। यह दिन दोनों देवों की एकसाथ कृपा पाने का दिन होता है। कहते हैं कि भगवान विष्णु द्वारा शत्रुओं पर विजय पाने के लिए की गई कठोर साधना की स्मृति में विशेष मंत्रों से जब शिव जी का अभिषेक किया जाता है, तो उसे 'विष्णु सुदर्शन विजय प्राप्ति रुद्राभिषेक' कहा जाता है। मान्यता है कि जिस स्थान पर भगवान हरि को सुदर्शन चक्र मिला था, उस कमलेश्वर महादेव मंदिर में कमलेश्वर महादेव विष्णु सुदर्शन विजय प्राप्ति रुद्राभिषेक एवं  कमल पुष्प अर्पण अनुष्ठान कराने से शत्रुओं पर विजय, मुकदमों में जीत, व्यापार व राजनीति में सफलता और संकटों से मुक्ति का आशीर्वाद मिलता है। 

वैकुंठ चतुर्दशी तिथि क्यों विशेष है?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ मास की देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। इस दौरान ब्रह्मांड और सृष्टि के संचालन की पूरी जिम्मेदारी देवाधिदेव महादेव संभालते हैं। कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी देवउठनी एकादशी को जब श्री हरि विष्णु अपनी चार महीने की निद्रा से जागते हैं। इसके ठीक तीन दिन बाद चतुर्दशी तिथि को वे भगवान शिव से मिलने शिव लोक आते हैं। इस दिन महादेव, भगवान विष्णु को पुनः सृष्टि के संचालन का कार्यभार सौंपते हैं। इसी कारण इसे 'संसार की सत्ता का हस्तांतरण' और 'हरि-हर मिलन' का दिन कहा जाता है। 

कमलेश्वर महादेव मंदिर की महिमा

पुराणों के अनुसार, जब दैत्यों का अत्याचार बढ़ गया, तो सभी देवता भगवान विष्णु के पास सहायता के लिए पहुंचे। दानवों का संहार करने के लिए एक दिव्य और अजेय अस्त्र की आवश्यकता थी, जिसके लिए श्री हरि विष्णु ने महादेव की आराधना करने का निश्चय किया। भगवान विष्णु ने भगवान शिव के हजार नामों (शिव सहस्रनाम) का पाठ करते हुए प्रत्येक नाम के साथ एक-एक कमल का पुष्प अर्पित करने का संकल्प लिया। भगवान विष्णु पूरी निष्ठा के साथ शिव जी के एक-एक नाम का उच्चारण करते और एक-एक कमल का फूल शिवलिंग पर अर्पित करते जा रहे थे। श्री हरि की भक्ति की परीक्षा लेने के लिए भगवान शिव ने माया से उन फूलों में से एक कमल का पुष्प अदृश्य (कम) कर दिया। जब पूजा के अंत में एक पुष्प कम पड़ा, तो अपना संकल्प पूरा करने के लिए 'कमलनयन' कहे जाने वाले भगवान विष्णु ने बिना किसी संकोच के अपनी एक आंख निकालकर शिवजी को अर्पित कर दी। विष्णु जी की इस अनन्य और परम भक्ति से अत्यंत प्रसन्न होकर महादेव प्रकट हुए, उन्होंने विष्णु जी की आंख को पुनः ठीक कर दिया और उन्हें उपहार स्वरूप सुदर्शन चक्र भेंट किया। चूंकि विष्णु जी ने अपना कमल रूपी नयन भगवान शिव को अर्पित किया था, इसलिए महादेव का एक नाम 'कमलेश्वर' (कमल के ईश्वर) पड़ गया। मान्यता है कि जिस प्रकार भगवान विष्णु ने शत्रुओं पर विजय पाने के लिए भगवान शिव की साधना की थी और उन्हें कमल पुष्प अर्पित किए थे, ठीक उसी प्रकार शिव के 'कमलेश्वर' स्वरूप को कमल पुष्प अर्पित करने से भक्तों को अपने सभी शत्रुओं पर विजय प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है।


पूजा के लाभ

1

गुप्त-प्रकट शत्रुओं पर विजय का आशीर्वाद

गुप्त-प्रकट शत्रुओं पर विजय का आशीर्वाद मिलता है तथा ईर्ष्यालु व गुप्त विरोधियों के षड्यंत्र विफल होते हैं।

2

मुकदमों व विवादों में सफलता के योग

महादेव और हरि की कृपा से कानूनी अड़चनों, कोर्ट केस, जमीन-जायदाद के मामलों में विजय के द्वार खुलते हैं।

3

विष्णु-शिव संयुक्त कृपा

हरि-हर (विष्णु व शिव) के एक साथ पूजन से धन, विजय, भक्ति और मोक्ष चारों फल प्राप्त होने की मान्यता है।

4

व्यापारिक व राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में विजय का आशीर्वाद

कमलेश्वर महादेव की कृपा से व्यापार और राजनीति में आने वाले प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने की मान्यता है।

पूजा प्रक्रिया

1

गणपति व हरि-हर आवाहन

सर्वविघ्नहर्ता श्री गणेश, माता पार्वती, भगवान श्री हरि विष्णु एवं कमलेश्वर महादेव का विधिवत पूजन व आवाहन।

2

नाम-गोत्र संकल्प

आपके नाम-गोत्र से शत्रु विजय, मुकदमों में सफलता व कार्य सिद्धि की कामना के साथ विशेष वैदिक संकल्प।

3

सुदर्शन महामंत्र व रुद्राभिषेक

विद्वान आचार्यों द्वारा सुदर्शन महामंत्र एवं श्री रुद्र सूक्त के पाठ के साथ कमलेश्वर महादेव का धारावाहिक रुद्राभिषेक।

4

कमल पुष्प अर्पण

मंत्रोच्चार के साथ प्रत्येक कमल पुष्प पर विष्णु व शिव के दिव्य नामों का स्मरण करते हुए शिवलिंग पर समर्पित किए जाएंगे।

5
✦ The Core Ritual

पूर्णाहुति व महाआरती

सुदर्शन हवन, पूर्णाहुति, कमलेश्वर महादेव एवं श्री हरि विष्णु की भव्य आरती।

आपको क्या मिलेगा?

पूजा का स्पष्ट एवं पूरा वीडियो 48 घंटे के भीतर आपके WhatsApp पर भेज दिया जाएगा।

मंदिर विवरण

कमलेश्वर महादेव मंदिर

कमलेश्वर महादेव मंदिर

उत्तराखंड
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में पवित्र अलकनंदा नदी के तट पर स्थित 'कमलेश्वर महादेव मंदिर' एक अत्यंत प्राचीन और पवित्र पौराणिक मंदिर है। यह वही स्थान है जहां भगवान विष्णु ने कमल नयन अर्पित किया था। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी स्थान पर भगवान विष्णु ने महादेव शिव को प्रसन्न करने के लिए कठोर तपस्या की थी। जब एक कमल का फूल कम हो गया था, तब उन्होंने अपना नेत्र अर्पित कर दिया था, जिससे प्रसन्न होकर शिवजी ने उन्हें सुदर्शन चक्र दिया था। चूंकि विष…

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के जवाब

Family Puja

घर बैठे पूजा बुक कराई और पूजा का वीडियो WhatsApp पर आ गया। दूर रहते हुए भी ऐसा लगा जैसे मंदिर में ही हों।

ल
ललिता देवी
प्रयागराज
Verified
Private Puja

विदेश में रहकर भी काशी में हमारे नाम से पूजा हो गई। इतन अच्छे से तो घर में भी सबकुछ नहीं हो पाता।

स
सुजाता डलास
शिकागो
Verified
Individual

What a platform? I never thought that, Veda Mandir people perform Puja so Nicely.

र
रमेश कुमार
बेंगलुरु
Verified

Reviews

4.920K+
ल

ललिता देवी

घर बैठे पूजा बुक कराई और पूजा का वीडियो WhatsApp पर आ गया। दूर रहते हुए भी ऐसा लगा जैसे मंदिर में ही हों।

5.0
स

सुजाता डलास

विदेश में रहकर भी काशी में हमारे नाम से पूजा हो गई। इतन अच्छे से तो घर में भी सबकुछ नहीं हो पाता।

5.0
र

रमेश कुमार

What a platform? I never thought that, Veda Mandir people perform Puja so Nicely.

5.0
वेदा मंदिर द्वारा पूर्ण वैदिक विधान से होने वाली पूजाओं में शामिल हों, सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति प्राप्त करें।
कमलेश्वर महादेव विष्णु सुदर्शन विजय प्राप्ति रुद्राभिषेक एवं कमल पुष्प अर्पण
ISO Certified 27001100% Secure PaymentCustomer Support
पूजा सम्पन्न होने के 48 घंटे के भीतर पूजा का वीडियो आपके व्हाट्सऐप पर भेज दिया जाएगा।

You won't be charged yet

ISO Certified 27001100% Secure PaymentCustomer Support