घर बैठे पूजा बुक कराई और पूजा का वीडियो WhatsApp पर आ गया। दूर रहते हुए भी ऐसा लगा जैसे मंदिर में ही हों।
5 महाविद्या शक्ति समृद्धि महायज्ञ
मां बगलामुखी, मां काली, मां तारा, मां षोडशी एवं मां भुवनेश्वरी शक्ति समृद्धि महायज्ञ
You won't be charged yet
पूजा का महत्व
इस पंच महाविद्या अनुष्ठान का उद्देश्य
ज्ञात-अज्ञात शत्रुओं से सुरक्षा हेतु 5 महाशक्तियों का आशीर्वाद
तंत्र बाधा, नजर दोष, कोर्ट-कचहरी और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा की कामना
व्यापार, करियर और संपत्ति में आ रही बड़ी रुकावटों से मुक्ति की प्रार्थना
परिवार में आत्मबल, मानसिक दृढ़ता, सुरक्षा और भगवती की अखंड कृपा के लिए
मां बगलामुखी, काली, तारा, षोडशी और भुवनेश्वरी की संयुक्त कृपा से धन व वैभव प्राप्ति का आशीष
दुर्गा अष्टमी तिथि में पांच महाविद्या अनुष्ठान का महत्व
शास्त्रों में दुर्गा अष्टमी तिथि दसों महाविद्याओं की साधना के लिए अत्यंत फलदायी मानी गई है। तंत्र ग्रंथों के अनुसार, इस रात किए गए मंत्र जाप, अनुष्ठान या महाविद्या कवच का पाठ सामान्य दिनों की तुलना में हजार गुना अधिक फलदायी होता है। शक्ति साधना की इस परम तिथि में जब प्रमुख पांच महाविद्याओं की एक साथ साधना की जाती है, तो जातक के जीवन की सारी बाधाएं मिट जाती है। मान्यता है कि जहां महाभारत काल में पांडवों ने अपने जीवन के कष्टों से ऊबरने और युद्ध में विजय पाने के लिए यज्ञ किया था, उस पावन यज्ञशाला में इस पावन अवसर पर 5 महाविद्याओं के बीज मंत्रों से दी जाने वाली विशेष आहुतियां जातक के जीवन के चारों ओर एक ऐसा अलौकिक 'सुरक्षा कवच' निर्मित कर देती हैं, जिसे भेद पाना किसी भी नकारात्मक शक्ति, शत्रु या ग्रह-दोष के लिए असंभव होता है। साथ ही मां षोडशी और मां भुवनेश्वरी की कृपा से जातक को धन, ऐश्वर्य और सर्व-समृद्धि का फल मिलने की मान्यता है।
दस महाविद्याओं की उत्पत्ति की कथा
सनातन धर्म और शाक्त परंपरा में दस महाविद्याएं आदि शक्ति (महासती/पार्वती) के दस अति शक्तिशाली और ज्ञान-स्वरूप रूपों का एक समूह हैं। भागवत पुराण और महाभागवत पुराण के अनुसार, इनके प्राकट्य की मुख्य कथा भगवान शिव और माता सती से जुड़ी है:
जब महादेव ने माता सती को निमंत्रण न होने के वजह से पिता, राजा दक्ष प्रजापति के यज्ञ में जाने से रोका और वह अपनी हठ पर अड़ गए, तब माता सती अत्यंत क्रोधित हो गईं, जिसे देख भगवान शिव वहां से भागने लगे। क्रोध में मां सती के शरीर से एक के बाद एक महाकाली सहित दस भयंकर और दिव्य रूप प्रकट हुए। जिधर भगवान शिव जाते, उनके सामने वे दस रूप आ जाते। माता ने दसों दिशाओं में खड़े होकर उन्हें रोक लिया। माता सती ने महादेव को अहसास कराया कि वे साधारण नारी नहीं, बल्कि ब्रह्मांड की सर्वोच्च शक्ति हैं, जिसके बाद भगवान शिव ने उन्हें यज्ञ में जाने की अनुमति दी।
माता सती के इन्हीं दस उग्र रूपों को 'दस महाविद्या' कहा गया। एक मान्यता यह भी है कि महाभयंकर दुर्गम नामक दैत्य के आतंक और वेदों पर आए संकट को दूर करने के लिए देवताओं की प्रार्थना पर मां सती ने दस महाविद्याओं के रूप में प्रकट होकर उसका नाश किया था। सनातन आद्यशक्ति परंपरा में ये दस महाविद्याएं ब्रह्मांड की सबसे शक्तिशाली और रहस्यमयी ऊर्जाएं मानी गई हैं। मान्यता है कि इनमें से प्रमुख पांच महाविद्याए, मां बगलामुखी, मां काली, मां तारा, मां षोडशी एवं मां भुवनेश्वरी मिलकर पंच-महाविद्या सुरक्षा व समृद्धि चक्र का निर्माण करती हैं।
पांच महाविद्याओं का स्वरूप और उनका कार्यक्षेत्र
तंत्र शास्त्र और शाक्त दर्शन में महाविद्याएं केवल पूजनीय देवियां नहीं हैं, बल्कि ये ब्रह्मांडीय शक्तियों और जीवन के गूढ़ रहस्यों का प्रतिनिधित्व करती हैं:
मां बगलामुखी: वाणी, स्तम्भन और शत्रुओं की गति व कुबुद्धि को रोकने वाली ब्रह्मास्त्र शक्ति।
मां काली: समय, विनाश और परम चेतना की देवी, जो अहंकार और समय के चक्र को समाप्त करती हैं।
मां तारा: मोक्ष और चेतना की मार्गदर्शिका जो भय और संकट रूपी भव-सागर से पार लगाती हैं।
मां त्रिपुरा सुंदरी (षोडशी): परम सौंदर्य, प्रेम और ब्रह्मांडीय ऊर्जा का रूप।
मां भुवनेश्वरी: इस संपूर्ण भौतिक जगत और प्रकृति की जननी।
पूजा के लाभ
शत्रुओं और मुकदमों पर पूर्ण विजय
कोर्ट-कचहरी के विवादों, व्यापारिक प्रतिस्पर्धियों और गुप्त शत्रुओं की चालें विफल होती हैं तथा उनकी बुद्धि कुंठित हो जाती है।
तंत्र-मंत्र व काले जादू का नाश
कामाख्या धाम के तंत्रोक्त हवन से घर-परिवार पर किया गया कोई भी तांत्रिक प्रयोग या नजर दोष तुरंत भस्म होता है।
समृद्धि और धन-धान्य का आगमन
जीवन में आ रही आर्थिक रुकावटें दूर होती हैं, नए आय के स्रोत बनते हैं और व्यापार व नौकरी में अपार सफलता प्राप्त होती है।
भय, तनाव और मानसिक अशांति का नाश
अज्ञात भय, चिंता और अवसाद दूर होता है तथा जीवन में आत्मबल और सकारात्मकता का संचार होता है।
पूजा प्रक्रिया
नाम-गोत्र संकल्प
आचार्यों द्वारा आपके नाम-गोत्र से विशेष विशेष संकल्प।
गणपति व देवी आवाहन
सर्वविघ्नहर्ता श्री गणेश, भैरव जी एवं पंच-महाविद्याओं का आवाह्न एवं विशेष पूजन।
5 महाविद्या मंत्र जाप
योग्य तंत्र-शास्त्रियों द्वारा पांचों महाविद्याओं के अति सिद्ध बीज मंत्रों का पाठ।
पांडव यज्ञशाला महायज्ञ
विशेष हवन सामग्रियों से 5 महाविद्याओं के नाम की आहुतियां।
पूर्णाहुति व महाआरती
महायज्ञ की पूर्णाहुति, रक्षा सूत्र संकल्प एवं 5 महाविद्या की भव्य आरती।
आपको क्या मिलेगा?
पूजा का स्पष्ट वीडियो 48 घंटे के भीतर आपके WhatsApp पर भेज दिया जाएगा।
मंदिर विवरण
पांडव यज्ञशाला
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के जवाब
Puja Gallery
विदेश में रहकर भी काशी में हमारे नाम से पूजा हो गई। इतन अच्छे से तो घर में भी सबकुछ नहीं हो पाता।
What a platform? I never thought that, Veda Mandir people perform Puja so Nicely.

