घर बैठे पूजा बुक कराई और पूजा का वीडियो WhatsApp पर आ गया। दूर रहते हुए भी ऐसा लगा जैसे मंदिर में ही हों।
वैकुंठ पूर्णिमा विशेष
7 जन्म दोष निवारण खाटू श्याम सेवा एवं पाप क्षय गंगा अभिषेक महानुष्ठान
You won't be charged yet
पूजा का महत्व
खाटू श्याम सेवा एवं पाप क्षय गंगा अभिषेक महानुष्ठान का उद्देश्य
पिछले 7 जन्मों के जाने-अनजाने पापों से मुक्ति का आशीर्वाद
श्याम की कृपा से विजय, अपार धन-समृद्धि और करियर में उन्नति
हारे का सहारा बाबा श्याम के आशीर्वाद से सफलता प्राप्ति की कामना
मां गंगा की कृपा से पाप क्षय, भाग्योदय और परिवार में सुख-शांति
वैकुंठ पूर्णिमा महामुहूर्त पर खाटू श्याम सेवा व गंगा अभिषेक महानुष्ठान का महत्व
शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा को परम पावन 'वैकुंठ पूर्णिमा' कहा जाता है। मान्यता है कि इस अलौकिक तिथि पर स्वयं भगवान श्रीहरि विष्णु के दिव्य धाम—वैकुंठ लोक के द्वार अपने भक्तों के लिए खुले रहते हैं।
पौराणिक कथा के अनुसार, महाभारत युद्ध के समय वीर बर्बरीक के महाबलिदान से प्रसन्न होकर भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें वरदान दिया था कि कलियुग में वे मेरे ही स्वरूप और 'श्याम नाम' से घर-घर में पूजे जाएंगे। चूंकि श्रीकृष्ण साक्षात् श्रीहरि विष्णु के ही पूर्णावतार हैं और वैकुंठ पूर्णिमा उन्हीं को समर्पित है, इसलिए इस दिन खाटू श्याम बाबा की सेवा व आराधना सीधे भगवान श्रीनारायण की सेवा के समान फलदायी होती है, जिससे जातक के सात जन्मों के संचित पाप भस्म हो जाते हैं और बाबा श्याम की कृपा से विजय, अपार धन-समृद्धि और करियर में उन्नति का आशीर्वाद मिलता है।
साथ ही, इस महातिथि पर मोक्षदायिनी मां गंगा के अभिषेक से जातक के जन्म-जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं, सोया हुआ भाग्य जागृत होता है और पूरे परिवार में सुख-शांति का वास होता है।
क्या है 'पाप-क्षय' का आध्यात्मिक रहस्य?
सनातन धर्म और गरुड़ पुराण के अनुसार मनुष्य केवल इस जन्म के कर्म ही नहीं भोगता, बल्कि उसके साथ 7 पूर्वजन्मों के संचित कर्म-संस्कार भी चलते हैं। जब पिछले जन्मों के कोई उग्र पाप या बुरे कर्म (जैसे किसी का दिल दुखाना, जीव हत्या, पितृ अनादर या उधारी न चुकाना) इस जन्म में आते हैं, तो व्यक्ति को बिना किसी गलती के भी भारी नुकसान, बीमारियां और असफलताएं झेलनी पड़ती हैं।
पाप-क्षय का सिद्धांत: 'पाप-क्षय' का अर्थ है संचित पापों को जलाकर भस्म करना। मान्यता है कि जब अग्नि देव के माध्यम से भगवान विष्णु के 1,000 गुप्त नामों की आहुतियां समर्पित की जाती हैं, तो वह 'पाप-क्षय अग्नि' जातक की सूक्ष्म देह में छिपे 7 जन्मों के पाप-संस्कारों को नष्ट कर देती है।
मुक्ति और कल्याण: कहते हैं वैकुंठ पूर्णिमा पर पापों का क्षय होते ही रुका हुआ भाग्य जाग्रत होता है और जीवन में अपार धन-समृद्धि का वास होता है।
खाटू श्याम बाबा की महिमा
पौराणिक कथा के अनुसार, भीम के पौत्र और घटोत्कच के पुत्र वीर बर्बरीक अत्यंत पराक्रमी और 'हारे का सहारा' बनने का प्रण लेने वाले महान योद्धा थे। महाभारत युद्ध के समय जब बर्बरीक अपने तीन अमोघ बाणों के साथ युद्ध भूमि की ओर बढ़े, तो भगवान श्री कृष्ण ने ब्राह्मण वेश धारण कर उनकी परीक्षा ली। जब श्री कृष्ण को ज्ञात हुआ कि बर्बरीक कमजोर (हारने वाले) पक्ष की ओर से लड़ने का वचन दे चुके हैं और इससे कौरवों की हार होने पर वे पांडवों का ही संहार कर देंगे, तब श्री कृष्ण ने धर्म की रक्षा हेतु बर्बरीक से दान में उनका शीश मांग लिया। बर्बरीक ने बिना एक पल सोचे अपना शीश काटकर श्री कृष्ण के चरणों में अर्पित कर दिया। इस महाबलिदान से प्रसन्न होकर भगवान श्री कृष्ण ने बर्बरीक को अपना स्वयं का नाम 'श्याम' प्रदान किया और वरदान दिया कि वे कलयुग में इसी नाम से पूजे जाएंगे।
पूजा के लाभ
7 जन्मों के पाप व दोषों का क्षय
मां गंगा के पावन अभिषेक और वैकुंठ पूर्णिमा पुण्यतिथि पर बाबा श्याम की कृपा से 7 जन्मों के पाप और संचित कर्म-दोष शांत होने की मान्यता है।
अखंड धन व समृद्धि प्राप्ति
बाबा खाटू श्याम की कृपा से अपार धन-समृद्धि, करियर में उन्नति और रुके हुए धन की समस्या दूर होती है।
हारे हुए कार्यों में सफलता
व्यापार, नौकरी, परीक्षा या जीवन के किसी भी क्षेत्र में मिल रही लगातार असफलता विजय में बदलती है।
भाग्योदय एवं पारिवारिक सुख-शांति
मोक्षदायिनी मां गंगा की कृपा से जातक का भाग्योदय होता है और परिवार में सुख-शांति आती है।
पूजा प्रक्रिया
गोत्र संकल्प
आपके नाम-गोत्र से विशेष वैदिक संकल्प।
खाटू श्याम तीर्थ क्षेत्र सेवा
बाबा श्याम का इत्र, चंदन, पंचामृत व पुष्पों से दिव्य श्रृंगार, भोग अर्पण तथा श्याम मंत्रों से विशेष सेवा।
अस्सी घाट (काशी) पाप क्षय गंगा अभिषेक
काशी के प्रकांड आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दुग्ध, गंगाजल, शहद व औषधियों से मां गंगा का अभिषेक।
महाआरती व आशीर्वाद ग्रहण
दोनों पवित्र स्थानों पर भव्य आरती, क्षमा प्रार्थना एवं परिवार की सुख-समृद्धि हेतु प्रार्थना।
आपको क्या मिलेगा?
दोनों तीर्थों पर संपन्न हुए अनुष्ठान स्पष्ट वीडियो 48 घंटे के भीतर आपके WhatsApp पर भेजा जाएगा।
मंदिर विवरण
खाटू श्याम मंदिर एवं अस्सी घाट
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के जवाब
Puja Gallery
विदेश में रहकर भी काशी में हमारे नाम से पूजा हो गई। इतन अच्छे से तो घर में भी सबकुछ नहीं हो पाता।
What a platform? I never thought that, Veda Mandir people perform Puja so Nicely.


