घर बैठे पूजा बुक कराई और पूजा का वीडियो WhatsApp पर आ गया। दूर रहते हुए भी ऐसा लगा जैसे मंदिर में ही हों।
भैरवाष्टमी विशेष
मां बगलामुखी-प्रत्यंगिरा-काल भैरव कवच पाठ एवं शत्रु बुद्धि विनाशिनी 21 किलो लाल मिर्च हवन
You won't be charged yet
पूजा का महत्व
इस अनुष्ठान का उद्देश्य
- काल भैरव की कृपा से शत्रुओं की बुरी नजर से बचाव
- गुप्त व प्रत्यक्ष शत्रुओं, विरोधियों के षड्यंत्रों और झूठे मुकदमों के स्तंभन की कामना
- तंत्र बाधा, नजर दोष, ईर्ष्या और नकारात्मक ऊर्जा के दोगुने वेग से विनाश की मनोकामना
- 'मां प्रत्यंगिरा कवच' और 21 किलो लाल मिर्च हवन से परिवार के चारों ओर अभेद्य सुरक्षा चक्र
- राजनीति, व्यापार, कानूनी मामलों और करियर में विरोधियों पर विजय प्राप्ति का आशीर्वाद
भैरवाष्टमी महामुहूर्त में मां बगलामुखी-प्रत्यंगिरा-काल भैरव की संयुक्त पूजा का महत्व
शास्त्रों में कालाष्टमी तिथि दसमहाविद्याओं की साधना के लिए अत्यंत फलदायी मानी गई है। साथ ही यह तिथि भगवान काल भैरव को बहुत ही प्रिय है क्योंकि शास्त्रों के अनुसार, भगवान शिव के पांचवे रुद्रावतार काल भैरव का प्राकट्य इसी तिथि को हुआ था। सबसे खास बात ये है कि 1 दिसंबर को पड़ने वाली कालाष्टमी बाबा काल भैरव का जन्मदिन है, क्योंकि इसी दिन यानी मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को ही वह महादेव के तेज से प्रकट हुए थे।
मान्यता है कि यदि शक्ति साधना के लिए विशेष और भगवान भैरव की प्राकट्य तिथि अष्टमी तिथि को एक साथ मां बगलामुखी, मां प्रत्यंगिरा और काल भैरव कवच पाठ किया जाता है, तो सभी प्रकार के दुश्मनों से सुरक्षा मिलती है और '21 किलो लाल मिर्च हवन' से शत्रुओं का स्तंभन और नकारात्मक शक्तियों का नाश पल भर में हो जाता है।
21 किलो लाल मिर्च हवन का प्रभाव
मां बगलामुखी शत्रुओं की वाक्, बुद्धि और गति का स्तंभन करने वाली देवी हैं, जबकि शत्रु-विनाशिनी देवी प्रत्यंगिरा किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा और तांत्रिक प्रभाव को भेजने वाले के पास ही पलट देती हैं। तंत्र-शास्त्र के अनुसार, मां प्रत्यंगिरा और मां बगलामुखी के निमित्त 21 किलो तीखी लाल मिर्च (कंटक/कटु द्रव्य) की आहुतियां देना शत्रु-विनाश और बाधा-शमन का सबसे अचूक उपाय है। लाल मिर्च की तीखी आहुतियों से निकलने वाली ऊर्जा शत्रुओं के कुचक्रों, ईर्ष्या, मुकदमेबाजी और तंत्र प्रहारों को अग्नि में भस्म कर आपके जीवन में सुरक्षा का कवच निर्मित कर देती है।
काल भैरव मां बगलामुखी व मां प्रत्यंगिरा की दिव्य महिमा
भगवान काल भैरव भगवान शिव के पांचवें और सबसे उग्र रुद्रावतारों में से एक हैं। उन्हें 'काल यानी समय व ग्रहों की गति के नियंत्रक', 'भय नाशक' व 'ब्रह्मांड का सर्वोच्च दण्डनायक' माना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, जब ब्रह्मांड में नौ ग्रहों की चाल बिगड़ने से राहु-केतु का क्रूर प्रभाव बढ़ा, तब चारों ओर बुरी नजर, भूत-प्रेत और भयानक तंत्र-बाधाओं का आतंक फैल गया, जिससे पीड़ित होकर देवता, भगवान शिव की शरण में पहुंचे। महादेव के आदेश पर संकटों के नाश के लिए भगवान शिव के रौद्र रूप भगवान काल भैरव प्रकट हुए, जिनकी एक हुंकार से ही समस्त नकारात्मक शक्तियां और प्रेत-बाधाएं थर-थर कांपकर भाग खड़ी हुईं। काल भैरव के इस प्रचंड वेग को देखकर शनि देव सहित सभी नवग्रहों ने उनके चरणों में आत्मसमर्पण कर दिया और वचन दिया कि जो भी भक्त बाबा भैरव की शरण में आएगा, उसे ग्रहीय पीड़ा और बुरी नजर से सदा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।
शास्त्रों में मां बगलामुखी को दस महाविद्याओं की 8वीं शक्ति 'ब्रह्मास्त्ररूपिणी' कहा गया है। पौराणिक कथा के अनुसार, जब मदनासुर दैत्य को ब्रह्माजी से वरदान मिला कि उसका बोला हर शब्द सत्य होगा, तो उसने अपनी वाक्-सिद्धि से तबाही मचा दी। वह केवल बोलकर ऋषियों और राजाओं को भस्म कर देता था। तब देवताओं की पुकार पर मां पीताम्बरा मां बगलामुखी प्रकट हुईं और जैसे ही मदनासुर ने देवी पर प्रहार करने के लिए मुंह खोला, मां बगलामुखी ने उसकी जीभ खींचकर उसकी शक्ति का 'स्तम्भन' (पंगु) कर दिया और गदा से उसका अंत किया। मां का यही स्तम्भन चमत्कार आज भी शत्रुओं, मुकदमों और विरोधियों की जुबान व कुबुद्धि को बांध देता है।
शास्त्रों में मां प्रत्यंगिरा को सबसे तीव्र और उग्र शक्तियों में से एक माना गया है। पौराणिक कथा के अनुसार, रामायण युद्ध के दौरान मेघनाद युद्ध में पराजित होने की स्थिति में इन्हीं देवी का गुप्त अनुष्ठान व निकुंभिला यज्ञ करने जा रहा था। मान्यता है कि यदि मेघनाद यह अनुष्ठान पूरा कर लेता, तो उसे युद्ध में मारना असंभव हो जाता। इसीलिए विभीषण जी की सलाह पर भगवान लक्ष्मण ने मेघनाद के इस यज्ञ को पूरा नहीं होने दिया। मां प्रत्यंगिरा की महिमा यह है कि ये शत्रुओं द्वारा किए गए तंत्र व षड्यंत्र के प्रहार को रोकती ही नहीं, बल्कि दोगुने वेग से प्रहार करने वाले पर ही उलट देती हैं।
पूजा के लाभ
सुरक्षा चक्र व नकारात्मकता से मुक्ति
मां बगलामुखी और प्रत्यंगिरा देवी का अमोघ कवच जातक और उसके परिवार के चारों ओर एक सुरक्षा चक्र निर्मित करता है, जिससे तंत्र-मंत्र और नजर दोष निष्प्रभावी हो जाते हैं।
शत्रुओं और मुकदमों पर पूर्ण विजय
कोर्ट-कचहरी के विवादों, व्यापारिक प्रतिस्पर्धियों और गुप्त शत्रुओं की चालें विफल होती हैं तथा उनकी बुद्धि कुंठित हो जाती है।
समृद्धि और धन-धान्य का आगमन
जीवन में आ रही आर्थिक रुकावटें दूर होती हैं, नए आय के स्रोत बनते हैं और व्यापार व नौकरी में अपार सफलता प्राप्त होती है।
भय, तनाव और मानसिक अशांति का नाश
अज्ञात भय, चिंता और अवसाद दूर होता है तथा जीवन में आत्मबल और सकारात्मकता का संचार होता है।
पूजा प्रक्रिया
नाम-गोत्र संकल्प
नाम- गोत्र से शत्रु विजय, बुरी नजर से बचाव, सर्व-बाधा शांति और अखंड समृद्धि का विशेष संकल्प।
गणपति एवं नवग्रह आवाहन
विघ्नहर्ता श्री गणेश, क्षेत्रपाल भैरव बाबा और नवग्रहों का पूजन व कलश स्थापना।
काल भैरव, मां बगलामुखी व प्रत्यंगिरा कवच पाठ
वैदिक आचार्यों द्वारा काल भैरव, मां बगलामुखी और महा-प्रत्यंगिरा स्तोत्र व कवच का सस्वर पाठ।
21 किलो लाल मिर्च महाहव
विशेष तांत्रिक विधि से 21 किलो लाल मिर्च, राई, पीली सरसों और विशेष हवन सामग्रियों द्वारा शत्रु बुद्धि विनाशिनी महाअग्नि में आहुतियां।
पूर्णाहुति व महाआरती
आरती के साथ जातक की सुरक्षा और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना।
आपको क्या मिलेगा?
पूजा का स्पष्ट वीडियो 48 घंटे के भीतर आपके WhatsApp पर भेज दिया जाएगा।
मंदिर विवरण
मां बगलामुखी मंदिर एवं काल भैरव मंदिर
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के जवाब
Puja Gallery
विदेश में रहकर भी काशी में हमारे नाम से पूजा हो गई। इतन अच्छे से तो घर में भी सबकुछ नहीं हो पाता।
What a platform? I never thought that, Veda Mandir people perform Puja so Nicely.

