घर बैठे पूजा बुक कराई और पूजा का वीडियो WhatsApp पर आ गया। दूर रहते हुए भी ऐसा लगा जैसे मंदिर में ही हों।
37 साल बाद राहु महागोचर संयोग
राहु महागोचर विशेष: 18,000 राहु मूल मंत्र जाप एवं दशांश हवन (संपूर्ण राहु शांति अनुष्ठान)
You won't be charged yet
पूजा का महत्व
5 दिसंबर 2026 के राहु गोचर में क्या-क्या खास है? (दुर्लभ महासंयोग)
ज्योतिष और पंचांग की गणना के अनुसार, 5 दिसंबर 2026 को बनने वाला राहु का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालने वाला एक अत्यंत दुर्लभ संयोग है:
18 साल बाद मकर राशि में राहु का प्रवेश: राहु एक भचक्र पूरा करने में लगभग 18.6 वर्ष लेते हैं। पूरे 18 साल बाद राहु अपनी मित्र राशि मकर में प्रवेश कर रहे हैं, जो आगामी 18 महीनों तक प्रत्येक व्यक्ति की सोच, व्यवहार और जीवन की दिशा को प्रभावित करेंगे।
37 साल बाद शनिवार के दिन मकर में राहु गोचर: इससे पहले 23 सितंबर 1989 को शनिवार के दिन राहु का मकर राशि में प्रवेश हुआ था। पूरे 37 साल बाद यह संयोग दोबारा बन रहा है, और शास्त्रों के सिद्धांत 'शनिवत् राहु' के अनुसार शनिवार का दिन स्वयं राहु देव की शांति के लिए समर्पित है।
दशकों बाद शनिवार, राहु नक्षत्र और महागोचर का महामिलन: इस दिन शनिवार होने के साथ-साथ चंद्रमा और शुक्र भी राहु के ही स्वाति नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। शनिवार, राहु का नक्षत्र, शनि की राशि मकर और राहु का महागोचर—इन चारों तत्वों का एक साथ आना 50 से अधिक वर्षों में पहली बार हो रहा है।
राहु गोचर के अशुभ प्रभाव और जीवन में दिखने वाले लक्षण
जब राहु एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो इस संधि-काल में उसकी ऊर्जा अत्यंत अस्थिर और तीव्र होती है। राहु गोचर के इस प्रभाव से जीवन में ये समस्याएं उभर सकती हैं:
अत्यधिक मानसिक तनाव और बेचैनी: बिना किसी ठोस कारण के मन अशांत रहना, नींद में बाधा आना और भविष्य को लेकर अज्ञात भय बने रहना।
छोटी-छोटी बात पर गुस्सा और अपना नुकसान: धैर्य की कमी के कारण आवेश में आकर ऐसे निर्णय लेना या कड़वे शब्द बोलना, जिससे अपना ही आर्थिक या सामाजिक नुकसान हो जाए।
वाहन दुर्घटनाओं का खतरा: राहु को आकस्मिक घटनाओं और भ्रम का कारक माना जाता है, जिसके प्रभाव से वाहन चलाते समय एकाग्रता भंग होने और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।
गलतफहमियों से परिवार और दोस्तों से मनमुटाव: राहु विचारों में धुंध और संदेह पैदा करता है, जिससे अपनों, जीवनसाथी और करीबी मित्रों के साथ अकारण विवाद और दूरियां बढ़ने लगती हैं।
18,000 राहु मूल मंत्र जाप एवं दशांश हवन का उद्देश्य
राहु के वैदिक शास्त्रों में निर्धारित 18,000 मूल मंत्रों के जाप से ग्रह की उग्र और अस्थिर ऊर्जा को शांत करना।
साधक के आभामंडल (Aura) को शुद्ध करने की प्रार्थना।
क्रोध, मानसिक तनाव और नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण स्थापित कर निर्णय क्षमता को स्पष्ट बनाने की कामना।
वाहन दुर्घटनाओं, आकस्मिक संकटों और पारिवारिक गलतफहमियों से साधक को पूर्ण सुरक्षा का आशीर्वाद।
श्री राहु मंदिर पैठाणी की महिमा
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में पैठाणी का राहु मंदिर एकमात्र प्राचीन मंदिर है, जहां राहु देव की पूजा भगवान शिव (इंद्रेश्वर महादेव) के साथ की जाती है। स्कंद पुराण और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के पश्चात अमृत पीने वाले राक्षस स्वरभानु का मस्तक (राहु रूपी) यहीं गिरा था, जिसके बाद राहु ने इसी पावन स्थल पर भगवान शिव की घोर तपस्या की थी। मान्यता है कि स्वर्गारोहिणी यात्रा के दौरान पांडवों ने राहु दोष से मुक्ति के लिए यहां शिव-राहु पूजन किया था। राहु के 18,000 मूल मंत्रों के अनुष्ठान और दशांश हवन के लिए यह बेहद फलदायी स्थान माना जाता है।
पूजा के लाभ
मानसिक शांति और क्रोध पर नियंत्रण
राहु के भ्रम और अस्थिरता के शमन की प्रार्थना, जिससे मन शांत हो और गुस्से में होने वाले नुकसान से बचाव हो सके।
वाहन दुर्घटना और आकस्मिक भय से सुरक्षा
राहु के 18,000 मंत्रों और हवन के प्रभाव से यात्राओं में सुरक्षा अनहोनी का टालने का आशीर्वाद
रिश्तों में मधुरता और स्पष्टता
राहु शांति से परिवार और दोस्तों के बीच फैली गलतफहमियां दूर होने और आपसी विश्वास फिर से मजबूत होने की प्रेरणा।
आगामी 18 महीनों के लिए शुभ फल
गोचर के पहले दिन ही राहु शांति अनुष्ठान होने से पूरे डेढ़ साल तक राहु सकारात्मक और सहायक होने की मान्यता।
पूजा प्रक्रिया
नाम-गोत्र संकल्प
राहु दोष निवारण एवं मानसिक-पारिवारिक शांति हेतु आपके और परिवार के नाम-गोत्र के साथ विशेष वैदिक संकल्प।
स्थान शुद्धि एवं गणेश-नवग्रह पूजन
अनुष्ठान की निर्विघ्न पूर्णता हेतु भगवान गणेश और नवग्रह देवताओं का आह्वान।
राहु देव व इंद्रेश्वर महादेव पूजन
गर्भगृह में विराजमान राहु देव और भगवान शिव का विधिवत षोडशोपचार पूजन।
18,000 राहु मूल मंत्र जाप
वैदिक आचार्यों द्वारा पूर्ण नियम और शुद्ध उच्चारण के साथ 18,000 राहु मूल मंत्र जाप।
दशांश हवन आहुति
जाप पूर्ण होने के पश्चात दूर्वा, काले तिल, घी और विशेष समिधाओं से हवन।
पूर्णाहुति व महाआरती
साधक के आरोग्य, सुरक्षा और सुख-समृद्धि की प्रार्थना के साथ अनुष्ठान की पूर्णता।
आपको क्या मिलेगा?
श्री राहु मंदिर पैठाणी में संपन्न हुए 18,000 राहु मूल मंत्र जाप एवं दशांश हवन का पूरा वीडियो 48 घंटे के अंदर आपको WhatsApp पर भेजा जाएगा।
मंदिर विवरण
राहु पैठाणी मंदिर
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के जवाब
Puja Gallery
विदेश में रहकर भी काशी में हमारे नाम से पूजा हो गई। इतन अच्छे से तो घर में भी सबकुछ नहीं हो पाता।
What a platform? I never thought that, Veda Mandir people perform Puja so Nicely.


