भैरवाष्टमी विशेष

भैरवाष्टमी महामुहूर्त: 10 महाविद्या शत्रु विनाशक पूजन एवं काल भैरव तंत्रोक्त हवन

  • रक्षा एवं विघ्न निवारण
  • शक्ति एवं साहस
  • पारिवारिक सुख-शांति
मां बगलामुखी मंदिर एवं काल भैरव मंदिर, उज्जैन एवं काशी
मंगलवार, 1 दिसंबर | भैरवाष्टमी
00days:00hrs:00mins:00secs
Muhurat ends in
Participate Now

You won't be charged yet

Select Package

पूजा का महत्व

इस अनुष्ठान का उद्देश्य

  • 10 महाविद्याओं की अलौकिक ऊर्जा से गुप्त-प्रकट शत्रुओं के षड्यंत्रों के शमन की कामना

  • तंत्र-मंत्र, किया-कराया, प्रेत बाधा और नकारात्मक शक्तियों का विनाश की कामना

  • काल भैरव की कृपा से ग्रह बाधाओं और मानसिक अशांति से मुक्ति का आशीर्वाद

  • कोर्ट-केस, झूठे आरोपों और विरोधियों की कुबुद्धि व वाणी का स्तम्भन की कामना

  • दसोंमहाविद्याओं के संयुक्त आशीर्वाद से अभेद्य 'रक्षा कवच' की प्राप्ति की मंगलकामना


1 दिसंबर भैरवाष्टमी तिथि: 10 महाविद्याओं की संयुक्त साधना व काल भैरव तंत्रोक्त हवन

 का महत्व

शास्त्रों में कालाष्टमी तिथि दसोंमहाविद्याओं की साधना और सिद्धि के लिए अत्यंत फलदायी मानी गई है। साथ ही यह तिथि भगवान काल भैरव को बहुत ही प्रिय है क्योंकि शास्त्रों के अनुसार, भगवान शिव के पांचवें रुद्रावतार काल भैरव का प्राकट्य इसी तिथि को हुआ था। सबसे खास बात ये है कि 1 दिसंबर को पड़ने वाली कालाष्टमी बाबा काल भैरव का जन्मदिन है, क्योंकि इसी दिन यानी मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को ही वह महादेव के तेज से प्रकट हुए थे। मान्यता है कि यदि शक्ति साधना के लिए विशेष और भगवान भैरव की प्राकट्य तिथि अष्टमी तिथि को एक साथ दसोंमहाविद्याओं की साधना की जाती है, तो जातक के जीवन की सारी बाधाएं मिट जाती है तथा भगवान काल भैरव को समर्पित तांत्रिक हवन की अग्नि में बीज मंत्रों से दी जाने वाली विशेष आहुतियां जातक के जीवन के चारों ओर एक ऐसा अलौकिक 'सुरक्षा कवच' निर्मित कर देती हैं, जिसे भेद पाना किसी भी नकारात्मक शक्ति, शत्रु या ग्रह-दोष के लिए असंभव होता है। 

दस महाविद्याओं की उत्पत्ति की कथा एवं काल भैरव की महिमा

सनातन धर्म और शाक्त परंपरा में दस महाविद्याएं आदि शक्ति (महासती/पार्वती) के दस अति शक्तिशाली और ज्ञान-स्वरूप रूपों का एक समूह हैं। भागवत पुराण और महाभागवत पुराण के अनुसार, इनके प्राकट्य की मुख्य कथा भगवान शिव और माता सती से जुड़ी है:


जब महादेव ने माता सती को निमंत्रण न होने के वजह से पिता, राजा दक्ष प्रजापति के यज्ञ में जाने से रोका और वह अपनी हठ पर अड़ गए, तब माता सती अत्यंत क्रोधित हो गईं, जिसे देख भगवान शिव वहां से भागने लगे। क्रोध में मां सती के शरीर से एक के बाद एक महाकाली सहित दस भयंकर और दिव्य रूप प्रकट हुए। जिधर भगवान शिव जाते, उनके सामने वे दस रूप आ जाते। माता ने दसोंदिशाओं में खड़े होकर उन्हें रोक लिया। माता सती ने महादेव को अहसास कराया कि वे साधारण नारी नहीं, बल्कि ब्रह्मांड की सर्वोच्च शक्ति हैं, जिसके बाद भगवान शिव ने उन्हें यज्ञ में जाने की अनुमति दी।


माता सती के इन्हीं दस उग्र रूपों को 'दस महाविद्या' कहा गया। एक मान्यता यह भी है कि महाभयंकर दुर्गम नामक दैत्य के आतंक और वेदों पर आए संकट को दूर करने के लिए देवताओं की प्रार्थना पर मां सती ने दस महाविद्याओं के रूप में प्रकट होकर उसका नाश किया था।



दस महाविद्याओं का स्वरूप और उनका कार्यक्षेत्र

तंत्र शास्त्र और शाक्त दर्शन में महाविद्याएं केवल पूजनीय देवियां नहीं हैं, बल्कि ये ब्रह्मांडीय शक्तियों और जीवन के गूढ़ रहस्यों का प्रतिनिधित्व करती हैं:

मां काली: समय, विनाश और परम चेतना की देवी, जो अहंकार और समय के चक्र को समाप्त करती हैं।

मां तारा: मोक्ष और चेतना की मार्गदर्शिका जो भय और संकट रूपी भव-सागर से पार लगाती हैं।

मां त्रिपुरा सुंदरी (षोडशी): परम सौंदर्य, प्रेम और ब्रह्मांडीय ऊर्जा का रूप।

मां भुवनेश्वरी: इस संपूर्ण भौतिक जगत और प्रकृति की जननी।

मां छिन्नमस्ता: स्वयं अपना मस्तक काटने वाली देवी, जो यह दर्शाती हैं कि जीवन और चेतना स्वयं के बलिदान से ही निरंतर चलती है।

मां भैरवी (त्रिपुरा भैरवी): तपस्या, उग्र ऊर्जा और आंतरिक ताप से अज्ञान व भय को नष्ट करने वाली शक्ति।

मां धूमावती: विपत्ति, अभाव, दरिद्रता और शत्रुओं का संहार करने वाली उग्र शक्ति।

मां बगलामुखी: वाणी, स्तम्भन और शत्रुओं की गति व कुबुद्धि को रोकने वाली ब्रह्मास्त्र शक्ति।

मां मातंगी: वाणी, संगीत, कला और तांत्रिक ज्ञान की देवी (तांत्रिक सरस्वती)।

मां कमला: तांत्रिक लक्ष्मी, जो भौतिक समृद्धि के साथ-साथ आध्यात्मिक वैभव प्रदान करती हैं।

भगवान काल भैरव भगवान शिव के पांचवेंं और सबसे उग्र रुद्रावतारों में से एक हैं। उन्हें  'काल यानी समय व ग्रहों की गति के नियंत्रक', 'भय नाशक' व 'ब्रह्मांड का सर्वोच्च दण्डनायक' माना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, जब ब्रह्मांड में नौ ग्रहों की चाल बिगड़ने से राहु-केतु का क्रूर प्रभाव बढ़ा, तब चारों ओर बुरी नजर, भूत-प्रेत और भयानक तंत्र-बाधाओं का आतंक फैल गया, जिससे पीड़ित होकर देवता भगवान शिव की शरण में पहुंचे। महादेव के आदेश पर संकटों के नाश के लिए भगवान शिव के रौद्र रूप भगवान काल भैरव प्रकट हुए, जिनकी एक हुंकार से ही समस्त नकारात्मक शक्तियां और प्रेत-बाधाएं थर-थर कांपकर भाग खड़ी हुईं। काल भैरव के इस प्रचंड वेग को देखकर शनि देव सहित सभी नवग्रहों ने उनके चरणों में आत्मसमर्पण कर दिया और वचन दिया कि जो भी भक्त बाबा भैरव की शरण में आएगा, उसे ग्रहीय पीड़ा और बुरी नजर से सदा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।


पूजा के लाभ

1

शत्रु बाधा से पूर्ण सुरक्षा

कामाख्या शक्तिपीठ से संकल्पित इस पूजा से शत्रुओं द्वारा रचे जा रहे षड्यंत्र विफल होते हैं और उनकी कुबुद्धि बंध जाती है।

2

तंत्र-मंत्र व काले जादू का नाश

कामाख्या धाम के तंत्रोक्त हवन से घर-परिवार पर किया गया कोई भी तांत्रिक प्रयोग या नजर दोष तुरंत भस्म होता है।

3

कोर्ट-कचहरी व विवादों में विजय

मुकदमेबाजी और प्रशासनिक अड़चनों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं।

4

आर्थिक व व्यापारिक बंधनों से मुक्ति

व्यापार में आ रही अकारण रुकावटें दूर होती हैं और समृद्धि के द्वार खुलते हैं।

5

ग्रह बाधाओं और मानसिक अशांति से मुक्ति

काल और ग्रह के नियंता भगवान काल भैरव की कृपा से ग्रह बाधाओं और मानसिक अशांति से मुक्ति का आशीर्वाद मिलता है।

पूजा प्रक्रिया

1

गणपति व दस महाविद्या आवाहन

सर्वप्रथम विघ्नहर्ता श्री गणेश, त दसोंमहाविद्याओं का ध्यान व आवाहन

2

विशेष संकल्प

आपके और आपके परिवार के नाम व गोत्र से विशेष संकल्प

3

10 महाविद्या मूल मंत्र जाप

विद्वान साधकों व आचार्यों द्वारा दसों देवियों के सिद्ध मूल मंत्रों का पाठ

4

काल भैरव तंत्रोक्त हवन

वैदिक एवं निर्धारित विधि से मंत्रोच्चार के साथ भगवान काल भैरव को समर्पित तांत्रिक हवन ।

5
✦ The Core Ritual

पूर्णाहुति व महाआरती

आरती के साथ जातक की सुरक्षा और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना।

आपको क्या मिलेगा?

इस संपूर्ण अनुष्ठान व तंत्रोक्त हवन का वीडियो 48 घंटे के भीतर आपके WhatsApp पर भेजा जाएगा

मंदिर विवरण

मां बगलामुखी मंदिर एवं काल भैरव मंदिर

उज्जैन एवं काशी
मां बगलामुखी मंदिर: महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन में स्थित यह बगलामुखी एवं प्रत्यंगिरा मंदिर तांत्रिक साधना और दैवीय ऊर्जा का एक अत्यंत पावन केंद्र है। यहां मां बगलामुखी के साथ-साथ अत्यंत उग्र और प्रभावकारी शक्ति मां प्रत्यंगिरा की विशेष आराधना संपन्न की जाती है। मंदिर में नियमित रूप से तंत्र साधना, संकल्पित मंत्र जाप और प्रसिद्ध लाल मिर्च हवन का अनुष्ठान होता है। यह विशेष हवन जीवन से घोर नकारात्मक ऊर्जा, गुप्त शत्रुओं और गंभीर कानूनी/मानसिक बाधा…

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के जवाब

Family Puja

घर बैठे पूजा बुक कराई और पूजा का वीडियो WhatsApp पर आ गया। दूर रहते हुए भी ऐसा लगा जैसे मंदिर में ही हों।

ल
ललिता देवी
प्रयागराज
Verified
Private Puja

विदेश में रहकर भी काशी में हमारे नाम से पूजा हो गई। इतन अच्छे से तो घर में भी सबकुछ नहीं हो पाता।

स
सुजाता डलास
शिकागो
Verified
Individual

What a platform? I never thought that, Veda Mandir people perform Puja so Nicely.

र
रमेश कुमार
बेंगलुरु
Verified

Reviews

4.920K+
ल

ललिता देवी

घर बैठे पूजा बुक कराई और पूजा का वीडियो WhatsApp पर आ गया। दूर रहते हुए भी ऐसा लगा जैसे मंदिर में ही हों।

5.0
स

सुजाता डलास

विदेश में रहकर भी काशी में हमारे नाम से पूजा हो गई। इतन अच्छे से तो घर में भी सबकुछ नहीं हो पाता।

5.0
र

रमेश कुमार

What a platform? I never thought that, Veda Mandir people perform Puja so Nicely.

5.0
वेदा मंदिर द्वारा पूर्ण वैदिक विधान से होने वाली पूजाओं में शामिल हों, सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति प्राप्त करें।
भैरवाष्टमी महामुहूर्त: 10 महाविद्या शत्रु विनाशक पूजन एवं काल भैरव तंत्रोक्त हवन
ISO Certified 27001100% Secure PaymentCustomer Support
पूजा सम्पन्न होने के 48 घंटे के भीतर पूजा का वीडियो आपके व्हाट्सऐप पर भेज दिया जाएगा।

You won't be charged yet

ISO Certified 27001100% Secure PaymentCustomer Support