घर बैठे पूजा बुक कराई और पूजा का वीडियो WhatsApp पर आ गया। दूर रहते हुए भी ऐसा लगा जैसे मंदिर में ही हों।
राहु-केतु गोचर विशेष
राहु-केतु गोचर नवग्रह शांति एवं ग्रह-कलेश नाशक महायज्ञ
You won't be charged yet
पूजा का महत्व
इस अनुष्ठान का उद्देश्य
नौ ग्रहों की शांति के लिए विशेष महायज्ञ
राहु और केतु के गोचर के प्रभावों से राहत की कामना
कुंडली में बताए गए ग्रह दोषों की शांति की प्रार्थना
जीवन की परेशानियों और रुकावटों से मुक्ति का आशीर्वाद
परिवार में सुख-शांति और जीवन में सकारात्मकता की कामना
नवग्रहों का स्वरूप और उनकी महिमा
हिंदू धर्म में नवग्रहों का विशेष महत्व माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु- ये नौ ग्रह व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई बातों को प्रभावित करते हैं। कुंडली में जब किसी ग्रह की स्थिति अशुभ मानी जाती है, तो उसकी शांति के लिए पूजा, मंत्र-जाप और हवन कराया जाता है।
इनमें राहु और केतु को छाया ग्रह कहा जाता है। जब ये दोनों ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं, तो इसे राहु-केतु गोचर कहते हैं। मान्यता है कि इनके राशि परिवर्तन का प्रभाव हर व्यक्ति की कुंडली पर अलग-अलग हो सकता है। इसलिए इस समय नवग्रहों की पूजा और शांति का विशेष महत्व माना जाता है।
राहु-केतु गोचर के समय इस महायज्ञ का विशेष महत्व
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राहु और केतु लगभग 18 महीने बाद अपनी राशि बदलते हैं। इनके इस बदलाव को राहु-केतु गोचर कहा जाता है। यह समय ग्रहों की शांति के लिए विशेष पूजा करने का एक शुभ अवसर माना जाता है।
मान्यता है कि इस दौरान नवग्रहों की पूजा और हवन करने से उनके अशुभ प्रभावों को शांत करने की प्रार्थना की जाती है। इसी उद्देश्य से इस विशेष अवसर पर राहु-केतु गोचर नवग्रह शांति एवं ग्रह-क्लेश नाशक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस अनुष्ठान में नौ ग्रहों की पूजा कर जीवन की परेशानियों से राहत, परिवार में सुख-शांति और हर कार्य में सफलता का आशीर्वाद मांगा जाएगा।
नवग्रह शांति महायज्ञ का महत्व
हमारे जीवन में आने वाली परेशानियों के लिए कई बार कुंडली में ग्रहों की स्थिति को भी जिम्मेदार माना जाता है। मान्यता के अनुसार, नवग्रह शांति महायज्ञ में नौ ग्रहों को समर्पित मंत्रों का जाप और हवन किया जाता है। भक्त इस पूजा के माध्यम से ग्रहों के अशुभ प्रभावों से राहत, रुके हुए कार्यों में सफलता और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
पूजा के लाभ
नवग्रहों की शांति
नौ ग्रहों की पूजा से कुंडली में बताए गए ग्रह दोषों की शांति की कामना की जाती है।
राहु-केतु के प्रभावों से राहत
राहु-केतु गोचर के समय उनकी शांति और शुभ कृपा के लिए विशेष प्रार्थना की जाती है।
जीवन की बाधाओं से मुक्ति
इस महायज्ञ के माध्यम से कामकाज और जीवन में आ रही परेशानियों से राहत की कामना की जाती है।
मानसिक शांति और स्थिरता
ग्रह शांति अनुष्ठान से मन में धैर्य, शांति और सकारात्मकता बनाए रखने का आशीर्वाद मांगा जाता है।
परिवार का मंगल
नवग्रहों की कृपा से परिवार में सुख-शांति और जीवन में खुशहाली की प्रार्थना की जाती है।
पूजा प्रक्रिया
संकल्प
भक्त के नाम और गोत्र से नवग्रह शांति और जीवन में सुख-शांति के लिए संकल्प लिया जाएगा।
नवग्रह पूजन
सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु का विधिपूर्वक पूजन किया जाएगा।
नवग्रह मंत्र जाप
सभी नौ ग्रहों के निर्धारित मंत्रों का जाप कर उनकी शांति की प्रार्थना की जाएगी।
नवग्रह शांति महायज्ञ
मंत्रोच्चार के साथ हवन कर नौ ग्रहों के निमित्त आहुतियां अर्पित की जाएंगी।
पूर्णाहुति एवं प्रार्थना
अनुष्ठान के अंत में पूर्णाहुति कर परिवार के सुख, शांति और मंगल की कामना की जाएगी।
आपको क्या मिलेगा?
नवग्रह शांति पूजा और ग्रह-कलेश नाशक महायज्ञ का संपूर्ण वीडियो 48 घंटे के भीतर आपके WhatsApp पर।
मंदिर विवरण
श्री नवग्रह शनि मंदिर
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के जवाब
Puja Gallery
विदेश में रहकर भी काशी में हमारे नाम से पूजा हो गई। इतन अच्छे से तो घर में भी सबकुछ नहीं हो पाता।
What a platform? I never thought that, Veda Mandir people perform Puja so Nicely.


